सीबीआई ने पंजाब के पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी के खिलाफ बेटे की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी एवं राज्य की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और अन्य के खिलाफ उनके बेटे अकील अख्तर (35) की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार देर रात कहा, ‘‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अकील अख्तर हत्याकांड में छह नवंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी इन आरोपों के आधार पर दर्ज की गई है कि पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की 16 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुस्तफा और सुल्ताना वर्तमान में पंचकूला के मनसा देवी मंदिर के पास सेक्टर चार में रहते हैं।’’

बयान में बताया गया है कि सीबीआई ने मुस्तफा एवं सुल्ताना के अलावा अख्तर की पत्नी और बहन के खिलाफ हत्या एवं आपराधिक साजिश से संबंधित बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

एजेंसी ने कहा कि अख्तर ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे अपनी पत्नी एवं अपने पिता के बीच ‘‘अवैध संबंधों’’ का पता चला है और उसकी मां और बहन सहित उसका पूरा परिवार उसकी हत्या करने या उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है। यह मामला शुरुआत में पंचकूला पुलिस ने दर्ज किया था जिसे बाद में हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार