Twisha Sharma Death Updates: CBI ने त्विषा मामले की जांच अपने हाथ में ली, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | May 26, 2026

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को त्विषा शर्मा की मौत के मामले में औपचारिक रूप से प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एक विशेष अपराध इकाई को जांच का जिम्मा संभालने और आवश्यक दस्तावेज एवं सबूत जुटाने के लिए भोपाल भेजा गया है। मुलाकात और कागजी कार्रवाई के बाद, सीबीआई ने स्थापित प्रक्रिया के तहत राज्य पुलिस की प्राथमिकी को पुनः दर्ज (Re-register) किया।

इसे भी पढ़ें: US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में त्विषा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास एवं पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को नामजद किया गया है। पीठ ने कहा, ‘‘हम पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आरोपियों के परिवार के सदस्यों से भी कहना चाहेंगे कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया मंचों पर बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपनी बात दर्ज कराएं, ताकि जारी जांच पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कोई पूर्वाग्रह नहीं हो।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता

Nepal में आए Flash Flood से 160 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लापता