केरल के लापता नाविक से जुड़े मामले की जांच सीबीआई ने संभाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आठ साल पहले एक जहाज से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए नाविक अभिनंद येसुदासन से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में ली है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केरल के कोल्लम निवासी अभिनंद (21) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एरीज मरीन्स एलएलसी नामक कंपनी में काम करते थे। वह 21 मार्च 2017 को मिस्र से सऊदी अरब के जेद्दाह जा रहे एक जहाज पर अपनी तैनाती के दौरान लापता हो गए थे।

अभिनंद के पिता ने राज्य पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि उनके बेटे ने मिस्र और तुर्किये से कई बार फोन पर परिवार से संपर्क किया था और इस दौरान वह बहुत खुश लग रहा था।

पिता ने आरोप लगाया था कि 17 मार्च 2017 को अभिनंद ने परिवार के सदस्यों को बताया था कि अन्य सहकर्मी कार्य अनुभव की कमी के कारण उन्हें परेशान कर रहे थे। उन्होंने शिकायत में कहा था कि अभिनंद ने परिवार को बताया था कि उनका सुपरवाइजर उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहा है और यह परिवार से उनकी आखिरी बातचीत थी।

प्रमुख खबरें

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

Commonwealth Kabaddi Championship में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत