Land for Jobs Scam मामले में CBI की टीम पहुंची मीसा भारती के घर, अब होगी लालू और मीसा से पूछताछ

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

लैंड फॉर जॉब स्कैम यानी जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई है। सीबीआई की टीम राजद नेता लालू यादव से पूछताछ करने उनके आवास पहुंची है। इससे पहले सोमवार को सीबीआई की टीम ने लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी पूछताछ की थी। राबड़ी देवी से सीबीआई की टीम ने लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि पूछताछ के लिए पहले ही राबड़ी देवी को नोटिस जारि हुआ था। इसके बाद सीबीआई की टीम ने सोमवार को राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि राबड़ी देवी से सीबीआई की टीम ने क्या क्या पूछताछ की है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई लैंड फॉर जॉब स्कैम का है। इसमें जमीन के बदले नौकरी दी गई थी। इस मामले में राबडी देवी और मीसा को राउज एवेंयू कोर्ट से समन जारी हो चुका है। सीबीआई ने भी 15 मार्च को चार्जशीट दाखिल करने के बाद पेश होने के लिए कहा है। सभी की पेशी होने से पहले ही सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पहुंच कर छापेमारी की है। बता दें कि इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी आरोपी है। इस मामले में आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को भी सीबीआई की टीम 27 जुलाई को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि भोला यादव वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री लालू यादव के ओएसडी के पद पर कार्यरत थे।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike | सोनम वांगचुक की हालत स्थिर पर कमजोरी अत्यधिक, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात, पत्नी ने जताई बड़ी चिंता

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व