CBSE 12th Result 2026 पर आया बड़ा Update, मई के तीसरे हफ्ते में जारी होंगे परिणाम, Delay की बात गलत

By एकता | Apr 30, 2026

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि नतीजे मई के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने उन खबरों को गलत बताया जिनमें कहा जा रहा था कि कॉपियों की जाँच में कोई तकनीकी देरी हो रही है। उनके अनुसार, पूरी प्रक्रिया बिल्कुल सही समय पर चल रही है।

इसे भी पढ़ें: SSB Recruitment 2026: कांस्टेबल GD के 404 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, फौरन करें Apply Online

फेल होने पर क्या करें छात्र?

CBSE के नियमों के मुताबिक, छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग कम से कम 33% अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को अगस्त में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Nalanda University में नौकरी का सुनहरा मौका, इन Non-Teaching पदों के लिए जल्द करें आवेदन

क्या है OSM और AI तकनीक?

इस साल कॉपियां जांचने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। अब शिक्षक पेन-कागज के बजाय डिजिटल तरीके से कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां जांचते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने मूल्यांकन को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया है। इससे मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाती है और प्रक्रिया तेज होती है।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश