SSB Recruitment 2026: कांस्टेबल GD के 404 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, फौरन करें Apply Online

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी पाने का सपना हर एक युवा का होता है। लोग दिन-रात सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करते हैं। अगर आप भी गवर्नमेंट जॉब की तलाश में तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अब जल्द ही इस भर्ती के लिए अप्लाई करें। आइए आपको भर्ती से संबंधित सारी जानकारी शेयर करते हैं।
जॉब संबंधित डिटेल्स
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स के जरिए कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 27 अप्रैल को जारी हुआ इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवदेन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
- स्पोर्ट्स अचीवमेंट
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फिर सभी मांगी गई जानकारी को दर्ज कर दें।
- अब जरुरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सब्मिट करें।
- अब इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
अन्य न्यूज़
















