CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नाम हटाए जाने से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अगले लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘110 प्रतिशत’’ समाधान कर दिया जाएगा। अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए कुमार ने कहा, ‘‘हमें हर दिन इन गोलियों (आलोचनाओं) को झेलने के लिए और मजबूत कंधे रखने चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिली हजारों शिकायतों का समाधान अगले लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है, कुमार ने विश्वास के साथ कहा, ‘‘110 प्रतिशत।’’ उन्होंने कहा कि एसआईआर इससे पहले 2003-04 में भी हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप एसडीएम के पास शिकायत कर सकते हैं। अगर वहां शिकायत खारिज हो जाती है तो आप जिलाधिकारी के पास अपील कर सकते हैं और दूसरी अपील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास की जा सकती है। इसके बाद आप अदालत जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: Delhi में 1,400 से ज्यादा घाटों पर होगी व्यवस्था, विदेशी राजनयिक भी होंगे आमंत्रित

Himachal Pradesh के नाहन में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद 29 अक्टूबर तक धारा 144 लागू

ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1

Rajgir में India-New Zealand अंडर-20 Rugby Sevens शुरू, महिला टीम की जीत