Rajgir में India-New Zealand अंडर-20 Rugby Sevens शुरू, महिला टीम की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवन्स शृंखला का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में उद्घाटन समारोह के बाद दोनों देशों की पुरुष और महिला टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।

जानकारी के अनुसार भारतीय महिला अंडर-20 टीम ने न्यूजीलैंड को 17-0 से हराया, जबकि न्यूजीलैंड की पुरुष अंडर-20 टीम ने भारत को 32-0 से शिकस्त दी। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो मिश्रित टीमों के प्रदर्शनी मुकाबले भी आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को एक ही टीम में शामिल किया गया था।

बयान के अनुसार, इस अवसर पर न्यूजीलैंड की टीम ने खेल परिसर में माओरी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त मैथ्यू आयर्स, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

पड़ोसी देशों से जुड़े FDI नियमों को आसान बनाएगी सरकार, 10% हिस्सेदारी पर राहत

Siddaramaiah ने स्टिंग विवाद की जानकारी Congress आलाकमान को दी, राहुल गांधी से मुलाकात की उम्मीद

तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 594 मतों से विजयी

Chhath Puja: Delhi में 1,400 से ज्यादा घाटों पर होगी व्यवस्था, विदेशी राजनयिक भी होंगे आमंत्रित