Shabana Azmi के सिनेमा में 50 वर्ष पूरे होने पर New York Indian Film Festival में समारोह का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2024

न्यूयॉर्क। मशहूर भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी के सिनेमा जगत में 50 वर्ष पूरे होने पर अगले माह आयोजित होने वाले न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव में भारतीय उपमहाद्वीप की कुछ प्रसिद्ध फिल्में और वृत्तचित्र दिखाये जाते हैं। न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल का 24वां संस्करण 31 मई से दो जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसे उत्तर अमेरिका का सबसे लंबा चलने वाला और सबसे प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म महोत्सव माना जाता है। 

मुझे खुशी है कि एनवाईआईएफएफ में मेरे 50 वर्षों का जश्न मनाया जा रहा है और मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हूं। बयान के मुताबिक, 73 वर्षीय आजमी इस वर्ष फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगी और श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर से अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत करने से लेकर कई किरदारों के बारे में बताएंगी। आजमी पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशस्ति हासिल कर चुकी हैं। पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान प्राप्त आजमी 140 से अधिक हिंदी और 12 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा