जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए नामचीन हस्तियां और नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

मिनियापोलिस। जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार के लिए बृहस्पतिवार को उसके सुनहरी ताबूत के सामने नामचीन हस्तियां, संगीतज्ञ और नेता एकत्र हुए। इस दौरान जहां लोगों की आंखे नम थीं वहीं इस बात की खुशी थी कि यह बदलाव लाने का एक मौका है। पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत से पूरे विश्व में आक्रोश है और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए एक नागरिक अधिकार कार्यकर्ता ने इस मौके को काले लोगों के लिए वह समय घोषित किया जब वह कहें, ‘‘हमारी गर्दनों से अपने घुटने हटाइए।” फ्लॉयड के लिए छह दिनों तक तीन शहरों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जहां पहली सभा मिनियापोलिस की नॉर्थ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक अभयारण्य में हुई। वहीं यहां से कुछ दूरी पर एक न्यायाधीश ने फ्लॉयड की मौत के लिए उकसाने के आरोपी तीन पुलिस अधिकारियों को जमानत देने के लिए 75-75 हजार डॉलर की राशि तय की। इस मौके पर अधिकार कार्यकर्ता जेसी जैकसन, सांसद एमी क्लोबूचर और इलहन उमर, शीला जैकसनली और अयना प्रेसले समेत कांग्रेस के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा नामचीन हस्तियों में टी आई लुडाकिर्स, टेरीसे गिबसन, केविन हार्ट, टिफनी हदीश और मार्सई मार्टिन शामिल थे। मिनियापोलिस में फ्लॉयड की याद में रीव शार्पटन ने कहा अब संदेश साफ है, “मैं सांस ले सकता हूं”। लेकिन कई काले अमेरिकियों के लिए, उनके सपने और मकसद मिट्टी में मिल गए हैं क्योंकि वे अब भी सांस नहीं ले सकते।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में प्रदर्शनकारियों के लिए मसीहा बने भारतीय मूल के राहुल दुबे

फ्लॉयड की याद में यहां श्रद्धांजलिस सभा स्थल पर पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं जो शहर में एक रात पहले कर्फ्यू लागू होने के दौरान बाहर थे। ब्रुकलिन कैडमेन प्लाजा में उमड़ी भीड़ ने फ्लॉयड के भाई टेरेंस फ्लॉयड से कहा, “आप अकेले नहीं हैं।” टेरेंस ने जॉर्ज के लिए समर्थन देने वालों को शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, “मेरे भाई के लिए आप सभी के प्यार को देखकर मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं।” पूरे देश में हो रहे प्रदर्शन एवं हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे प्रदर्शनों पर गर्व है लेकिन मैं तबाही को लेकर गर्व नहीं महसूस करता। मेरा भाई वैसा नहीं था। फ्लॉयड भगवान से डरने वाला परिवार है। हम लोगों को ईश्वर और शक्ति दे।” यूं तो सभी विरोध प्रदर्शनों का कोई न कोई नारा जरूर होता है लेकिन जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शन का नारा कुछ अलग है और असल में यह एक संख्या - आठ मिनट 46 सेकेंड। अभियोजकों का कहना है कि फ्लॉयड के दम तोड़ने से पहले मिनियापोलिस के गोरे अधिकारी ने उसकी गर्दन पर इतने ही समय तक घुटना रखा था। वहीं, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्यू क्योमो ने बृहस्पतिवार को कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की “नागरिक जिम्मेदारी” है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच कराएं और शहर में नये मामलों को बढ़ने से रोके। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि प्रदर्शनकारी भीड़ की शक्ल ले रहे हैं, कई बार वे बिना मास्क के भी नजर आ रहे हैं जिससे कि कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं। क्यूमो ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘अगर आप प्रदर्शन में जा रहे हैं या गए हैं, तो आप कृपया अपनी जांच करवाएं।” उन्होंने कहा, “प्रदर्शनकारियों की भी नागरिक जिम्मेदारी है। जिम्मेदार बनें और जांच कराएं।” गवर्नर ने कहा कि अकेले न्यूयॉर्क में कम से कम 20,000 लोगों ने प्रदर्शन किया है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत