केंद्र सरकार की राज्यों और UTs से अपील, कहा- वंचितों, भिखारियों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का करें आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वंचितों, भिखारियों और खानाबदोशों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन करें जिनके पास खुद से पंजीकरण कराने की व्यवस्था व टीकाकरण के लिए संसाधन नहीं हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रयास में गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज संगठनों और स्वयंसेवियों का सहयोग ले सकती है। भूषण ने कहा कि अभी तक 45 करोड़ से अधिक टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने 29 जुलाई को लिखे पत्र में कहा कि टीकाकरण जनकेंद्रित अभियान है और इसे सभी पात्र समूहों तक उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति से परे होकर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Border Gavaskar Trophy की तैयारी, पुडुचेरी में भिड़ेंगी India A और Australia A

UltraTech Cement को Jaisalmer में नई खनन परियोजना के पहले चरण की मिली मंजूरी

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित