Bangladesh Political Crisis: भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए केंद्र ने पैनल बनाया, पूर्वी कमान के एडीजी करेंगे अध्यक्षता

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक पैनल का गठन किया। शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बांग्लादेश में चल रहे हालात के मद्देनजर, मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संचार चैनल बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मंत्री ने कहा कि समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में नया राज, रिश्तों का नया आगाज, वो खास कनेक्शन जो यूनुस को भारत से जोड़ सकता है

पत्थर इकट्ठा करने के लिए मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में घुसने के बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह के प्रयास को विफल कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर को करीब पांच-छह नौकाओं में सवार बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने पत्थर इकट्ठा करने के लिए जिले के रानीकोर इलाके में नदी के किनारे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की।  

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की