AAP नेता आतिशी ने किया दावा- दिल्ली में 4 मंदिरों को केंद्र करेगा ध्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

नयी दिल्ली।आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में बुलडोजर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ध्वस्त किये जाने का नोटिस भेजा है। आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा, दिल्ली के लोग ऐसी गुंडागर्दी को सहन नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा : अमित शाह ने मुख्यमंत्री बोम्मई से कहा

इनमें सरोजिनी नगर क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक में साई मंदिर और जे ब्लॉक में शनि मंदिर शामिल है। आम आदमी पार्टी ने हाल में कहा था कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में मंदिर परिसर में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के अपने कदम के तहत मंदिर में रहने वालों को बेदखली का नोटिस जारी किया था। इस कदम की निंदा करते हुए, आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने 23 अप्रैल को श्रीनिवासपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया था और केंद्र को इसे नहीं गिराने देने का संकल्प लिया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा