केंद्र के कारण महाराष्ट्र में 18- 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

मुंबई। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र के ‘‘लापरवाहीपूर्ण रवैये ’’ के कारण महाराष्ट्र में एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा। इस माह की शुरूआत में केंद्र सरकार ने एक मई से समूची वयस्क आबादी के टीकाकरण की घोषणा की थी। लेकिन राज्य सरकार ने दो दिन बाद कहा कि इस तारीख से टीकाकरण शुरू नहीं किया जा सकता क्योंकि प्रदेश के पास पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड केयर सेंटरो को बहुउद्देश्यीय बनाने की कही बात

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,‘‘ ऐसे समय में जब विश्व में युद्ध स्तर पर टीकाकारण हो रहा है, और भारत में कोविड -19 के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, मोदी सरकार की ऐसी लापरवाहीपूर्ण सोच एक अपराध है।’’ सावंत ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक कह चुके हैं कि इस आयु वर्ग के लिए उनके राज्य में एक मई से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं हो सकता क्योंकि टीकों का राज्य में अभाव है।

प्रमुख खबरें

KGMU धर्मांतरण मामले में UP सरकार सख्त, आरोपी डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

Odisha के गिड़ीपबाली में Landslide के बाद 12 लोग लापता, 170 बचावकर्मी खोज में जुटे

Google Gemini में आया नया फीचर, चैट में सीधे एडिट और क्रिएट होंगे PDF और Docs

RSS राष्ट्रीय विचारों पर संवाद को हमेशा तैयार, विरोधी शक्तियों से सतर्कता जरूरी: सुनील आम्बेकर