केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा से CRPF को हटाया, दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2025

 पिछले हफ़्ते एक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ़्तार राजेश सकरिया ने उन पर चाकू से हमला करने की योजना बनाई थी, सूत्रों ने सोमवार को एनडीटीवी को बताया। गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय सकरिया ने पुलिस को बताया कि उसने 20 अगस्त को रेखा गुप्ता पर हमला किया था, क्योंकि रेखा गुप्ता ने दिल्ली से आवारा कुत्तों को हटाने के ख़िलाफ़ उसकी अपील को कथित तौर पर नज़रअंदाज़ कर दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले उन पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं Naji Hillang? 25 साल की उम्र में रचा इतिहास, किरण रिजिजू ने भी तारीफ में पढ़े कसीदे

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाने का आदेश केंद्र द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया जाना था लेकिन योजना में बदलाव हुआ और सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी पेशे से ऑटो चालक सकारिया राजेशभाई खिमजी (41) भी शामिल है, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी