कृषि कानूनों को वापस लेने की ‘खीझ’ सांसदों पर निकाल रही केंद्र सरकार: बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने की खीझ सांसदों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर निकाल रही है। राज्यसभा में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के 12 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बघेल ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया लेकिन इसे दिल से नहीं मजबूरी में वापस लिया गया। इसलिए, केंद्र सरकार खीझ सांसदों पर निकाल रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनको (सांसदों को) निलंबित करने का फैसला ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को इस महीने लोगों को समर्पित करेंगे: यूपी सरकार

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावित देशों से हवाई सेवा बंद करने की मांग की है। बघेल ने कहा है कि जिन देशों से कोरोना वायरस के इस स्वरूप का संक्रमण फैल रहा है वहां से हवाई सेवाएं बंद होनी चाहिए। महामारी की शुरुआत में यदि केंद्र सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों को रोक देती या हवाई अड्डा पर उतरने के बाद ऐसे यात्रियों को पृथक-वास में भेजने की व्यवस्था की जाती तो संक्रमण देश भर में नहीं फैलता।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस छोटी गलती के कारण इसका नुकसान पूरे देश का उठाना पड़ा। वही गलती फिर से न हो इसलिए हमने केंद्र सरकार से अपील की है कि उन देशों से यात्रियों को न आने दें और यदि आना जरूरी है तो उन्हें पृथक-वास में रखें।

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं