केंद्र जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

 केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को बडगाम में कहा कि केंद्र आने वाले दो-तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इससे केंद्र शासित प्रदेश में विकास एवं समृद्धि की नयी झलक देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर को देते हैं विशेष प्राथमिकता : जितेंद्र सिंह

वह जम्मू और कश्मीर के लिए केंद्र के विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जिले में पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा खर्च की जाने वाली राशि का उपयोग रोजगार सृजन, युवाओं को सूक्ष्म आमदनी वाली इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने शनिवार को पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों से जम्मू-कश्मीर में जन शिकायतों के समाधान में स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने को कहा। जल शक्ति और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री टुडू ने केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत किश्तवाड़ जिले का दौरा किया। 

इस दौरान मंत्री ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्यों, ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के अध्यक्ष और पीआरआई प्रतिनिधियों के साथ चिनाब भवन में बैठक की।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी