केंद्र सरकार वादे को पूरा करने में विफल रही, उत्तरी बंगाल के लिए कुछ नहीं किया: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

फालाकाटा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर उत्तरी जिलों से ‘इतने सारे’ भाजपा सांसद होने के बावजूद वहां के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा कि हर चुनाव से पहले भाजपा नेता उत्तरी बंगाल के बंद पड़े चाय बागानों को खोलने का वादा करते हैं लेकिन उसके बाद वे ‘भाग’ जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले सभी सात बंद चाय बागानों को खोलने का वादा किया था लेकिन एक में भी काम चालू नहीं हुआ। इतने भाजपा सांसद हैं जो उत्तरी बंगाल से जीते हैं लेकिन मुझे बताइए कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए कुछ किया...कुछ नहीं किया।’’ 

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली