बौद्ध सर्किट ट्रेन को केंद्रीय मंत्री ने सफदरजंग स्टेशन से दिखायी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर को हरी झंडी दिखाई और लोगों से वैश्विक पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: केंद्र जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है:अजय भट्ट

भट्ट ने कहा, हमारे देश में महान विरासत और स्मारक हैं। हमारे पास कई बौद्ध पर्यटन स्थल हैं जहां जापान और चीन जैसे कई देशों के लोग आते हैं। इसलिए, हमें पहले अपनी समृद्ध विरासत का पता लगाना चाहिए।’’

पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सहयोग से केंद्र सरकार की देखो अपना देश पहल के तहत बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर का आयोजन किया है। इस यात्रा में प्रमुख बौद्ध स्थलों और बोधगया और वाराणसी में सम्मेलनों को कवर किया जाएगा।

कार्यक्रम में टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों के साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय और बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। आईआरसीटीसी और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आखिरी बौद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन फरवरी 2020 में कोविड महामारी के भारत में आने से पहले चली थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘देश अब पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: ‘देश के जिला अस्पतालों में प्रति एक लाख आबादी पर 24 बिस्तरें, पुडुचेरी सबसे आगे, बिहार सबसे पीछे’

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये