सरकार ने एथनॉल के लिए चीनी का उपयोग करने वाली मिलों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सरकार ने शुक्रवार को चीनी मिलों को एथनॉल बनाने के लिए गन्ने का उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर प्रोत्साहन की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: न्यू मैंगलोर बंदरगाह में ट्रक पार्किंग टर्मिनल की आधारशिला, व्यापार विकास केंद्र का उद्घाटन हुआ

देश में चीनी की मांग-आपूर्ति की स्थिति को बनाए रखने, चीनी की पूर्व-मिल कीमतों को स्थिर करने और घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार जून 2018 से मिल-वार मासिक चीनी कोटा तय कर रही है।

चीनी का कोटा उनके पास मौजूद स्टॉक, निर्यात प्रदर्शन और चीनी के एथनॉल में बदलने के आधार पर तय किया जाता है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बी-हेवी मोलेसेज’ /गन्ना के रस/चीनी सिरप/चीनी से एथनॉल के उत्पादन के लिए उपयोग किये गये चीनी पर प्रोत्साहन उनके मासिक रिलीज कोटा में अक्टूबर 2021 से दोगुना कर दिया गया है।’’

यह एथनॉल उत्पादन के लिए अतिरिक्त गन्ना/चीनी का उपयोग करने वाले चीनी मिलों को प्रोत्साहित करने तथा पेट्रोल के साथएथनॉल मिश्रणकार्यक्रम के अनुरूप पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए के लिए किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत और विश्व बैंक के बीच साझेदारी होगी और मजबूत, वित्त मंत्री ने अजय बंगा के साथ की अहम बैठक

BRICS Summit 2026 | Delhi Police ने जारी की मोटरकेड रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री, जानें किन रास्तों से बचने की है सलाह

श्रीनगर में नेकां और भाजपा के आमने-सामने प्रदर्शन के ऐलान पर सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते सील

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी