हमने अलगाववादियों को गिरफ्तार करने का साहस दिखायाः अहीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2018

मुंबई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने पर आमादा विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65वीं बरसी पर आयोजित एक समारोह में कहा कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार से हटकर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह ''देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सत्ता छोड़ सकती है।’’

अहीर ने कहा, ''लोग भाजपा के फैसले और (जम्मू-कश्मीर में) राज्यपाल शासन लगाने से खुश हैं। 12 अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उनकी संपत्तियों पर छापे मारे गए और जब्त कर ली गयीं। पूर्ववर्ती सरकारों ने अलगाववादी नेताओं पर कभी हाथ नहीं डाला था।’’

 

प्रमुख खबरें

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?