केंद्र ने प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की, अंतिम दर्शन करने चंडीगढ़ जाएंगे PM मोदी

By रेनू तिवारी | Apr 26, 2023

केंद्र सरकार ने घोषणा की कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सम्मान देने के लिए पूरे भारत में राजकीय शोक मनाया जाएगा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन 25 अप्रैल की रात को हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। दो दिवसीय राजकीय शोक 26 से 27 अप्रैल तक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज सभी इमारतों पर आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से लहराया जाता है। इन दो दिनों के लिए कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi Public School Bomb Threat | दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड को मेल पर दी गयी बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ जाएंगे। बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi ने धरना कर रहे पहलवानों का समर्थन किया, पूछा-दिल्ली पुलिस पर किसका दबाव

सूत्रों ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे।

उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।

प्रमुख खबरें

SkinCoffee with Ghazal Season 2 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, सेलिब्रिटीज़, वेलनेस एक्सपर्ट्स और दिल को छू लेने वाली बातचीत होगी खास आकर्षण

Bihar Government के आदेश के बाद भी टस से मस नहीं Rabri Devi, बोलीं- वे पुलिस बुला लें, बंगला नहीं छोड़ूंगी

CM Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित

Summer Drinks: लू और तपती गर्मी से बचना है तो पिएं ये 5 देसी Drinks, मिलेगा इंस्टेंट Cooling Effect