और दो हफ्तों के लिए बढ़ सकता हैं लॉकडाउन, इन 11 शहरों पर रहेगा पूरा ध्यान

By अनुराग गुप्ता | May 27, 2020

नयी दिल्ली। लॉकडाउन 4.0 की मियाद 31 मई को समाप्त होने वाली है। लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार दो और हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मई के बाद के लॉकडाउन का स्वरूप अलग हो सकता है। गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस बार का लॉकडाउन पहले की तुलना में काफी अलग होगा और ज्यादातर फोकस 11 शहरों पर होगा जहां पर देश के 70 फीसदी मामले हैं। 

इन 11 शहरों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, ठाणे, बेंगलुरू, सूरत, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और इंदौर शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन 4.0 की तुलना में लॉकडाउन 5.0 में सरकार कुछ और छूट दे सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूजा स्थलों के साथ-साथ सरकार जिम खोलने पर भी विचार कर रही है। हालांकि अभी इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

प्रमुख खबरें

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

ओडिशा के जाजपुर में BJD पदयात्रा पर हमला, पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत