केंद्र ने भाजपा नेता मुकुल राय की VIP सुरक्षा बढ़ाई, अब 'जेड' श्रेणी का मिला कवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनााव प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता मुकुल राय का वीआईपी सुरक्षा कवर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। राय (66) को अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘वाई प्लस’ श्रेणी के तहत सुरक्षा मिली थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नादिया जिले में कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राय की राज्य में ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा होगी। 

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Jayanti पर अष्टदल रंगोली और सात अनाजों से करें मशीनों व औजारों की पूजा

Udhampur के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में अतिरिक्त बल तैनात

PM Modis 76th Birthday | काशी से वड़नगर तक शुरू होगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 10 राज्यों के 1150 से ज़्यादा गांवों से गुज़रेगी

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई