ममता बनर्जी ने मोदी सरकार के 100 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को बताया जुमला, जानिए क्या कुछ कहा ?

By अनुराग गुप्ता | Oct 25, 2021

कोलकाता। देश में कोरोना के खिलाफ युद्ध में सरकार को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो चुका है। इसी बीच पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और वैक्सीनेशन के आंकड़े को जुमला बताया है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने रविवार को सिलीगुड़ी एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें 100 करोड़ वैक्सीन की डोज देने के केंद्र सरकार के दावे पर भी आशंका है। 

इसी बीच ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल में अपर्याप्त आपूर्ति का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को वैक्सीन की 14 करोड़ डोज की जरूरत है लेकिन हमें 7 करोड़ ही मिली है। हालांकि हमने 7 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया है। सिलीगुड़ी में भी 40 फीसदी लोगों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा अपर्याप्त आपूर्ति के बावजूद जल्द ही 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करेंगे। हम स्वयं वैक्सीन निर्माताओं से डोज खरीदेंगे। 

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब