केंद्र की बाधाएं और भ्रामक राजनीति तमिलनाडु की प्रगति को नहीं रोक पाएगी, स्टालिन ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2025 को एक वीडियो संदेश के ज़रिए संबोधित करते हुए कहा कि राज्य द्रविड़ मॉडल 2.0 के तहत 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यक्तिगत रूप से शामिल न हो पाने की वजह बताते हुए स्टालिन ने कहा कि वह सोमवार को ही अपनी यूरोप यात्रा से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इसमें शामिल होने और तमिलनाडु के विकास की योजनाओं पर बात करने की योजना बनाई थी। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु को भूल जाओ, पहले AIADMK को भाजपा से बचाओ, उदयनिधि ने EPS का उड़ाया मजाक

स्थानों के नामों से जातिगत पहचान और "कॉलोनी" जैसे दमनकारी शब्दों को हटाने के सरकार के फैसले का हवाला देते हुए, स्टालिन ने कहा कि ऐसे कदमों से समानता का विरोध करने वालों में गुस्सा है। उन्होंने कहा, "जो लोग तमिलनाडु के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, वे अफवाहें फैला रहे हैं। लेकिन उन्हें पीछे धकेलते हुए, हम अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संघवाद और राज्य की स्वायत्तता के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सम्मेलन में वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु की टिप्पणी का हवाला देते हुए, स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के साथ वित्तीय भेदभाव किया है।

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा