CEO बेजोस का ऐलान, भारत में SMB को डिजिटल बनाने पर 1अरब डॉलर लगाएगी Amazon

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

नयी दिल्ली। दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है। 

अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने बुधवार को यहां लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। बेजोस ने कहा कि कंपनी अपनी वैश्विक पहुंच के जरिये 2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी। दो दिन के इस सम्मेलन में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कैसे लघु एवं मझोले उपक्रमों को प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कौन है माइकल पात्रा जो बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए डिप्टी गवर्नर

बेजोस ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण होगा। बेजोस इस सप्ताह भारत की यात्रा पर रहेंगे। वह शीर्ष सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और एसएमबी उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर