Macrotech Developers मार्च तक 11,000 फ्लैट की आपूर्ति करेगीः CEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2023

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड ने सभी परियोजनाओं में निर्माण कार्य तेज होने और मांग अच्छी रहने से चालू वित्त वर्ष में करीब 11,000 फ्लैट की आपूर्ति की उम्मीद जताई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-के साथ बातचीत में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में की गई 7,000 फ्लैट की आपूर्ति की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को करीब 11,000 फ्लैट की आपूर्ति करने की उम्मीद है।

लोढ़ा ने कहा कि इस वित्त वर्ष में घरों की बिक्री बुकिंग और नकद प्रवाह अच्छा रहने से दिसंबर तिमाही में कर्ज में 753 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। मार्च तिमाही में इसमें करीब 1,000 करोड़ रुपये की कमी और होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी हर तिमाही में अपने कर्ज बोझ में 500-800 करोड़ रुपये की कटौती करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 का अंत होने तक हमारा कर्ज बोझ घटकर करीब 5,000 करोड़ रुपये रह जाएगा। यह दिसंबर तिमाही के अंत में करीब 8,000 करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े