लैपटॉप यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, हैकर्स के निशाने पर आपका पर्सनल डेटा

By Kusum | Jul 15, 2025

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट और सर्विसेज का यूज करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। ये कदम अथॉरिटी द्वारा कई ऐसी एक्टिविटीज या कमजोरियां देखने पर उठाया गया है, जो हैकर्स को यूजर्स के सिस्टम का अनऑथराइज्ड एक्सेस दे रही हैं। इसका मतलब है कि हैकर्स आसानी से यूजर्स की जानकारियां को एक्सेस कर पा रही हैं। सिस्टम के साथ-साथ हैकर्स, यूजर्स की पर्सनल जानकारी तक भी आसानी से पहुंच सकते हैं। CERT-In ने यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट के अपडेट डाउनलोड करने के लिए कहा है। 

CERT-In ने अपनी चेतावनी में लिखा है कि माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रोडक्ट में कई वल्नेरेबिलिटी रिपोर्ट हुई हैं। जो हैकर्स को विशेषाधिकार देने, सेंसटिव जानकारी एक्सेस करने, रिमोट कोड को एक्जक्यूट करने, सुरक्षा प्रतिबंधों को दरकिनार करने, स्पूफिंग हमले करने, सेवा से इनकार की स्थिति पैदा करने या सिस्टम सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ करने का एक्सेस दे सकती है। 

वहीं ये चेतावनी उन आईटी एडिमिन और एंटरप्राइज सेफ्टी टीमों को सचेत करने के लिए है जो माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर और सर्विसेज के रखरखाव के लिए जिम्मेदार हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो अधिकारियों ने आपसे तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित