कन्कशन विवाद: जडेजा की जगह चहल को भेजने पर सुनील गावस्कर ने कहीं ये बात!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

सिडनी। महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रविन्द्र जडेजा की जगह ‘कनकशन विकल्प’ के तौर पर युजवेंद्र चहल के मैदान में उतरने पर नियमों के तहत कुछ भी गलत नहीं लग रहा है लेकिन उनका मानना है कि बाउंसर का सामना करने में नाकाम रहे बल्लेबाज की जगह किसी और को मैदान में उतरने का मौका नहीं मिलना चाहिये। भारतीय पारी के दौरान आखिरी ओवर में गेंद जडेजा के सिर पर लगी जिसके बाद कनकशन विकल्प के तौर पर गेंदबाजी के समय चहल आये और उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाकर मैच जीतने में अहम भूमिका निभायी। कैनबरा में खेले गये इस मैच को भारतीय टीम ने 11 रन से अपने नाम किया।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए