Shimla की भीड़ से दूर Himachal Pradesh का Chail हिल स्टेशन है सुकून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2026

अगर आप भी पहाड़ों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, लेकिन शिमला और मनाली जैसी जगहों पर भीड़ के कारण नहीं जाना चाहते हैं। तो हिमाचल प्रदेश का चैल हिल स्टेशन एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर पहाड़ों पर छाई धुंध, ठंडी हवा, देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ और दूर तक फैली हरियाली इस जगह को बेहद खास बनाती है। यहां पर आपको सुकूल के दो पल बिताने का मौका मिलेगा और प्रकृति के करीब रहने का मौका मिलेगा। जंगलों के बीच घूमना हो या पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को देखना है, तो आपको चैल जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

चैल को करें एक्सप्लोर

कभी-कभी छुट्टियों में घूमने के लिए लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर न ज्यादा शोर हो न हर तरफ भीड़ हो। हिमाचल प्रदेश का चैल ऐसी ही जगहों में शामिल है। शिमला के पास बसा चैल हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत, शांत माहौल, पहाड़ी नजारों और हरे-भरे जगलों के लिए जाना जाता है। यहां की सुबह की शुरूआत ठंडी हवा और पक्षियों की आवाज के साथ होती है। वहीं शाम को पहाड़ों के बीच ढलते सूरज का नजारा आपका मन मोह लेगा।

इसे भी पढ़ें: शाही और रोमांटिक यादों के लिए Kashmir से Kerala तक इन 7 लोकेशन्स पर कराएं Pre-Wedding Shoot

सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड

चैल की सबसे बड़ी और पहली पहचान यहां का ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड है। इसको महाराजा भूपिंदर सिंह ने साल 1893 में बनवाया था और यह 2,444 मीटर की ऊंचाई पर है। इसको दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड माना जाता है। वर्तमान में यह चैल मिलिट्री स्कूल के अंदर आता है। अगर आपको क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं भी है, तो आप यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए आ सकते हैं।

चैल पैलेस की खूबसूरती

चैल घूमने के दौरान चैल पैलेस देखना न भूलें। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने करावाया था। इस पैलेस की वास्तुकला में शाही दौर की झलक दिखाई देती है। यहां महल के आसपास फैली हरियाली और पहाड़ों के नजारों को देखना न भूलें। यहां पर आप इतिहास और प्रकृति दोनों का अनुभव कर सकते हैं। अगर आपको भी ऐतिहासिक इमारतें और पुराने दौर की कहानियां पसंद हैं, तो आपको यहां जाना चाहिए।

काली का टिब्बा मंदिर

आप काली का टिब्बा मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर पहाड़ी पर मौजूद है और आसमान की घाटियों और पहाड़ों के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। यहां के आसपास के सुंदर पहाड़ों और घाटियों का दृश्य देख सकते हैं। इस मंदिर में मां काली की पूजा होती है। यह जगह बेहद शांत और प्राकृतिक रूप से सुंदर है।

चैल वाइल्डलाइफ सेंचुरी

साल 1976 में चैल वाइल्डलाइफ सेंचुरी करीब 110 वर्ग किमी में फैली है। यह पहले महाराजा का शिकारगाह हुआ करता था। लेकिन अब यहां सांभर, हिमालयन काला भालू, घोरल और अन्य कई तरह के फीजेंट पाए जाते हैं। यहां पर बने मचाननुमा वॉच टावर से आप जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। यह जगह नेचर लवर्स और बर्ड वॉचर्स के लिए जन्नत है।

एडवेंचर और कैंपिंग उठाएं लुत्फ

चैल सिर्फ शांति ही नहीं बल्कि आपको यहां एडवेंचर भी मिलेगा। आप यहां पर साधुपुल तक ट्रेकिंग कर सकते है और रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग और घने जंगलों में कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। रात को खुले आसमान के नीचे बोनफायर और तारों भरा आकाश आपकी ट्रिप को बेहद यादगार बना देगा। वहीं यहां के लोकल ढाबों पर सिड्डू और चना मदरा जैसे लोकल व्यंजन जरूर चखें।

चैल घूमने का सही समय

चैल घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और दिसंबर का होता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहावना होता है। मानसून के दौरान यहां पर हरियाली भी काफी होती है। लेकिन बारिश के मौसम में यहां की सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। लैंडस्लाइड का जोखिम भी रहता है। सर्दियों में टेंपरेचर काफी गिर सकता है और कई बार बर्फबारी भी होती है। इस मौसम में ट्रिप करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

ऐसे पहुंचे चैल

चैल पहुंचने के लिए शिमला और कालका प्रमुख ऑप्शन हैं। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, जहां पर आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकती हैं। शिमला से भी टैक्सी या निजी वाहन के जरिए यहां जा सकती हैं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए भी चैल जा सकते हैं। ट्रिप प्लान करते समय अपने शुरूआती शहर, मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप भी वीकेंड पर यहां जाने का प्लान कर रही हैं, तो पहले स्टे के लिए बुक करना सुविधाजनक रहेगा।

यह वो हिल स्टेशन है, जो आपको पहाड़ों पर आपको सुकून महसूस कराएगा। यहां पर आपको बड़े मार्केट या कैफे नहीं हैं, बल्कि प्रकृति अपने सबसे शुद्ध रूप में है। दिल्ली से महज 340 किमी दूर 7 से 8 घंटे की ड्राइव में आप इस जन्नत में आ सकते हैं। अगली बार भीड़ से दूर जाने का मन करे तो आपको चैल जरूर जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

भारतीय अर्थव्यवस्था पर Moodys का भरोसा, GDP अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा

Assam में डिगारू के पास पटरी से उतरी Sairang Express, बंगाल के 300 से अधिक यात्री थे सवार

सिक्के खरीदने के नाम पर Cyber Fraud करने वाले छह आरोपी Bihar से पकड़े गए