HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 17, 2022

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा आज HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। 

 

ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार 14 जनवरी को अनिल नागर, नवीन तथा अश्विनी के खिलाफ पंचकूला न्यायालय में चालान पेश किया गया तथा राज्य सतर्कता विभाग द्वारा यह चालान 2 महीने के अंदर पेश किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभाग द्वारा तफ्तीश जारी है तथा हैंडराईटिंग, वाइस सैंपल आदि की रिपोर्ट एफएसएल मधुबन से आनी बाकी है। एफएसएल मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान भी विभाग द्वारा जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: संस्कृत में लिखे शोध पत्रों की अब अंतर्राष्ट्रीय पटल पर होगी पहचान

मामले की तह तक जाने के लिए आगे की तफ्तीश बभी जारी है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि