दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बड़ी खबर! ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन तो पडे़गा भारी

By निधि अविनाश | Jan 21, 2021

ट्रैफिक रूल्स को लेकर दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि अगर आपने ट्रैफिक के नियमों का उल्लघंन किया तो आपको काफी भारी पड़ने वाला है। खबर के मुताबिक, ट्रैफ़िक उल्लंघन के लिए वाहन बीमा प्रीमियम को जोड़ने के लिए जल्द ही एक साल की पायलट परियोजना शुरू की जाएगी जिसके तहत अगर दिल्ली-एनसीआर में कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करता है तो उसको कार का प्रीमीयम रिन्यू कराते समय अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पडे़गा। इंश्योरेंस रेगुलेटर के इस नियम के मुताबिक, आपको अतिरिक्त प्रीमियम दो-पहिया वाहनों के लिए 100 रुपये से 750 रुपये के बीच का जुर्माना भरना होगा वहीं चार-पहिया वाहनों और कमर्शियल वाहनों के लिए जुर्माना 300 रुपये से 1,500 रुपये के बीच में होगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर