जदयू की बीजेपी को चुनौती, एक चुनाव अकेले लड़कर देख लें, परिणाम समझ आ जाएगा

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2019

पटना। बिहार में भाजपा और जदयू के बीच मोदी सरकार पार्ट के गठन से लेकर अभी तक तकराहट की कितनी खबरें आती रही हैं। लेकिन अब राज्य की सत्ता पर काबिज दोनों गठबंधन दल खुलकर एक-दूसरे को चुनौती देने में लगे हैं। जदयू के महासचिव और पूर्व सांसद पवन वर्मा ने भाजपा को आगामी 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की चुनौती दी है। वर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा कि हमलोग देख रहे हैं कि भाजपा के कुछ नेता नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की धमकी दे रहे हैं। उन्हें अकेले होकर एक चुनाव लड़ लेना चाहिए, चुनावी परिणाम समझ आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में जदयू सांसद ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का किया अनुरोध

बता दें कि भाजपा के विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने नीतीश सरकार पर बीते दिनों हमला बोलते हुए पार्टी आलाकमान से भाजपा-जदयू गठबंधन पर अविलंब फैसला करने का अनुरोध किया था। राय ने कहा था कि बिहार में भाजपा के पास इतनी ताकत है कि बिहार में वो अपने बल-बूते बहुमत हासिल कर सकेगी। जिसके पलदवार करते हुए पवन वर्मा ने यह बयान दिया।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट से Aluminium की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, FIMI ने दी Long Term चुनौतियों की चेतावनी

Agniveer को CM Dhami का बड़ा भरोसा, बोले- 10% Reservation से सुरक्षित करेंगे भविष्य

Health Alert: आपकी Skin दे रही है Thyroid-Cholesterol का Warning? इन संकेतों को पहचानें

World Para Athletics Grand prix 2026: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री के दूसरे सीजन का आगाज, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर