चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार ने लगाया सुरक्षा वापस लेने का आरोप, शिवराज बोले- JMM का दिमाग खराब हो गया है

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। चंपई सोरेन ने दावा किया कि उन्हें सौंपे गए सभी सुरक्षा वाहनों को वापस लेकर उनकी जान जोखिम में डाला जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व नेता ने आरोप लगाया कि उनके सुरक्षा वाहनों को वापस लेना एक राजनीतिक साजिश थी। हालांकि, राज्य पुलिस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पांच वाहन अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे हुए हैं, जिन्हें 63 पुलिस कर्मियों की सेवाएं भी प्राप्त हैं।

इसे भी पढ़ें: Parivartan Yatra को लेकर झारखंड पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- राजीव गांधी के समय 100 में से 85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था

दूसरी ओर भाजपा राज्य में इसे मुद्दा बनाती हुई दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज दावा किया कि हार को देखकर झामुमो का दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने पूर्व सीएम चंपई सोरेन की सुरक्षा वापस ले ली, क्या पूर्व सीएम की जान महत्वपूर्ण नहीं है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चंपई सोरेन की जान को खतरा हो सकता है... हम इसकी निंदा करते हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने (जेएमएम) मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन का पैसा खा लिया, पीएम ने 1000 करोड़ रुपये भेजे ताकि लोगों को उनके घरों में पीने का पानी मिल सके, लेकिन क्या क्या किसी गांव को पीने का पानी मिल रहा है?

वहीं, धनबाद में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के समय 100 रुपए अगर भेजे जाते थे तो आपके जेब में 15 रुपए पहुंचते थे। 85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था लेकिन आज अगर 100 रुपए दिल्ली के बैंक से भेजे जाते हैं तो 100 का 100 रुपए आपके खाते में पहुंचते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंडहित में आयोजित "परिवर्तन सभा" में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के लंबे कालखंड के बाद भी किसी भी राजनीतिक दल की सरकार ने आदिवासी समाज की सुध नहीं ली। झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड तीनों राज्यों में विकास की स्थिति बहुत ही खराब थी। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला बकाये का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि इन तीनों राज्यों की परेशानी किसी ने समझा तो वह हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा। उस समय बीजेपी के नेतृत्व में सरकार थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने आदिवासी समाज का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया। हमें गर्व है कि आज द्रौपदी मुर्मू जी देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति हैं।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion