चंपावत विधानसभा उपचुनाव: 54 हजार वोटों से जीते पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को हराया

By अंकित सिंह | Jun 03, 2022

देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के लिए आज वोटो की गिनती हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को हरा दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल गहतोड़ी को 54121 वोटों से हराया है। 

 

12 राउंड की काउंटिंग के बाद चंपावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 51,315 वोटों से आगे थे। रुझानों में ही चंपावत में धामी कफी बड़ी बढ़त बना चुके थे। चंपावत में करीब 64 फीसदी मतदान हुआ था। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। पर अब तक के काउंटिंग में धामी एकतरफा बढ़त बनाते दिख रहे हैं।  

 

इसे भी पढ़ें: 'राज्यसभा चुनाव को लेकर हो रहा सत्ता का दुरुपयोग', वसुंधरा राजे बोलीं- विधायकों का किया जा रहा पीछा


आपको बता दें कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं खटीमा से हार गए। शुरुआती रुझान पर धामी का बयान भी आ चुका है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती रुझान काफी अच्छे आ रहे हैं। ऐतिहासिक मतदान हुआ है और मतगणना के बाद भी इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं चंपावत की अतुल्य जनता का आभारी हूं जो इन्होंने इतना समर्थन किया। चंपावत में विकास की आपार संभावनाएं है। उन सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह बोले- भाजपा ने हमेशा तेलंगाना के गठन को दिया समर्थन, नहीं किया सौतेला व्यवहार


उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी—धामी की सरकार के नारे पर विधानसभा चुनाव लडने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया। हांलांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए चंपावत उपचुनाव हुए थे। धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।


प्रमुख खबरें

विकास ही मुख्य मुद्दा, पीएम हिन्दू-मुसलमान नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी दलों की सच्चाई बता रहे : Pushkar Singh Dhami

Hungary में डेन्यूब नदी में नौका दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच लापता

Congress ने 70 साल तक Article 370 को बरकरार रखा, Uttar Pradesh में अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Jolly LLB 3 का राजस्थान शेड्यूल पूरा करने के बाद, अक्षय कुमार और अरशद वारसी बाइक की सवारी पर निकले, देखें वीडियो