भारत से हारने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ पाकिस्तान, बांग्लादेश का सहारे बैठी Pak टीम, जानें पूरा समीकरण

By Kusum | Feb 24, 2025

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। भारत ने पाक टीम को 6 विकेट से रौंद डाला। इसस पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि, भारत से हार मिलने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है? अगर अब भी पाकिस्तन के सेमीफाइनल में जाने की कोई संभावना बाकी रह गई है तो जानें पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण।

 पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे सबसे पहले ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को हराना होगा। नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को बांग्लादेश पर बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और उनके साथियों को ये भी कामना करनी होगी कि भारत और बांग्लादेश, दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीत मिले। 

अगर कीवी टीम, अगले मैचों में भारत और बांग्लादेश से हार जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान, बांग्लादेश को हरा देता है तो तीन टीम अंकों के मामले में बराबरी पर आ जाएंगी। ऐसे में सेमीफाइनल का फैसला नेट रन-रेट के आधार पर होगा। अभी पाक टीम का नेट रन-रेट-1.087 का है, इसलिए उसे बांग्लादेश पर बहुत बड़ी जीत की जरूरत होगी। 

ग्रुप ए में बाकी मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश मौजूद हैं, इस ग्रुप में 3 मैच खेले जा चुके हैं और अभी तीन मैच खेले जाने बाकी हैं। 24 फरवरी को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होनी है। उसके बाद 27 फरवरी को बांग्लादेश का पाकिस्तान से मैच होगा, वहीं इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को भारत  और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting