Chandigarh mayoral elections: आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा की। इस चुनाव में तीसरी पार्टी भाजपा है।

ढांडा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के साथ मिलकर इस देश को लूटा है। देश को लूटने वाली इन दोनों पार्टियों के खिलाफ आम आदमी के संघर्ष की असली आवाज आम आदमी पार्टी की है।’’

आम आदमी पार्टी ने पार्षद योगेश ढिंगरा को महापौर पद के लिए, मुन्नवर खान को वरिष्ठ उप महापौर और जसविंदर कौर को उप महापौर पद के लिए मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह गाबी को महापौर, सचिन गालाव को वरिष्ठ उप महापौर और निर्मला देवी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है।

भाजपा ने पार्षद सौरभ जोशी को महापौर पद के लिए, जसमनप्रीत सिंह को वरिष्ठ उप महापौर के पद के लिए और सुमन शर्मा को उप महापौर के पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

Rotterdam Port Authority के साथ भारत में कार्गो प्रक्रिया होगी डिजिटल, बोले Piyush Goyal

Tummadihatti Barrage विवाद सुलझाने Devendra Fadnavis से मिलेंगे Telangana CM Revanth Reddy

Nahid Rana चोटिल होकर West Indies के खिलाफ Test Series से हो सकते हैं बाहर

Lockie Ferguson और Matt Henry चोट के कारण तीसरे टी20 से बाहर, कीवी टीम में बदलाव