Chandigarh : मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 22 किलो अफीम जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2024

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की है और उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में छह सीमा शुल्क अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि 30 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है जिनमें नौ करोड़ रुपये जमा हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्यों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की और गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, अफीम के उत्पादक और खरीदकर्ता को झारखंड से 12 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। यादव ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित की गई छह करोड़ रुपये की 12 संपत्तियों की पहचान भी की गई है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की पांच विदेशी संस्थाओं के साथ-साथ दिल्ली में छह सीमा शुल्क अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

साल का आखिरी दिन, मूलांक 1 वाले मालामाल, मूलांक 5 की यात्रा पक्की, जानें आपना भविष्य

Bangladesh में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, केंद्र की चुप्पी पर उठे सवाल, कड़ा संदेश जरूरी

जापान को पछाड़ भारत बना चौथी आर्थिक शक्ति, Rahul के dead economy वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ: PM Modi बोले - यह हमारी आस्था का दिव्य उत्सव