Chandigarh के मतदाताओं ने PM Modi की तारीफ कर विपक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई

By Prabhasakshi News Desk | Jun 02, 2024

सूचना यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम चंडीगढ़ पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने मतदान के दौरान मतदाताओं से बात की।

उनके अनुसार, मोदी जैसा नेता मिलना देश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी एक विश्वस्तरीय नेता मिला हैं। उन्होंने धारा 370 को निष्प्रभावी करने को लेकर भी प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं बचा है और वह सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए ही राजनीति करता है। उन्होंने भाजपा का अबकी बार 400 का नारा साकार होने की भी उम्मीद जताई है। 

महिला मतदाताओं ने प्रधानमंत्री को शेर करार देते हुए कहा कि पूरा विपक्ष उनसे डर गया है। मतदान करने पहुंचे लोगों ने अन्य लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि किसी भी सरकार या पार्टी को धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने से बचना चाहिए। कुछ महिला मतदाताओं ने देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आगामी सरकार को इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग भी पूरी तत्परता से कार्य करता दिखा। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मेडिकल हेल्प डेस्क भी बनाया गया था। इसके अलावा गर्मी से बचाने के लिए लोगों के लिए टेंट और कारपेट की भी व्यवस्था रही।

प्रमुख खबरें

UNGA 2026 Live: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे पेजेशकियन, दुनिया के मंच पर रखेंगे अपना पक्ष

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब का अलर्ट! जानें कब टकराएगा तट से और किन राज्यों में मचेगी तबाही, स्कूलों में छुट्टियां व रेड अलर्ट जारी

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी