चुनाव परिणाम से पहले केजरीवाल से मिले चन्द्रबाबू नायडू, AAP ने शिष्टाचार भेंट बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, नायडू और केजरीवाल के बीच चुनाव परिणाम के बाद के हालात, उस वक्त दोनों पार्टियों (तेदेपा और आप) की भूमिका आदि पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: 23 मई के लिए कांग्रेस का एक्शन प्लान, भाजपा एक कदम भी चूकी तो विपक्ष बनाएगी सरकार

हालांकि आप का कहना है कि नायडू ने केजरीवाल से शिष्टाचार भेंट की। गैर-भाजपा गठबंधन बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में जुटे तेदेपा अध्यक्ष नायडू इससे पहले दिन में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी मिले थे। सूत्रों ने बताया कि नायडू शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

विदेश मंत्रालय ने किया साफ, प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी जाने से पहले राजनीतिक मंजूरी नहीं ली

Lok Sabha Elections 2024 । कमलजीत सहरावत ने किया नामांकन दाखिल, जन सैलाब उमड़ा । Delhi BJP

BAN W vs IND W: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 में हराया, 3-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

कैसरगंज से बेटे को टिकट मिलने पर गदगद हुए बृजभूषण शरण सिंह, पार्टी का किया धन्यवाद, TMC ने उठाए सवाल