चंद्रबाबू नायडू ने की राहुल से मुलाकात, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

नयी दिल्ली। तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात करने से पहले नायडू ने भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की। नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं।  नायडू का आज दिन में यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव लड़ने के लिए ये तो करना ही पड़ेगा...

नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी के खिलाफ किसी भी पार्टी का महागठबंधन में स्वागत है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही माकपा नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की। सात चरणों का चुनाव रविवार को खत्म हो जाएगा और मतगणना 23 मई को होगी।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल