तीसरा मोर्चा बनाने में लगे हैं नायडू, शरद पवार और अब्दुल्ला से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2018

नयी दिल्ली। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अखिल भारतीय गठबंधन बनाने के अपने प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से भेंट की। तेदेपा सूत्रों ने बताया कि नायडू यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘संयोग से’ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद से भी मिले और उन्होंने उनके साथ गैर भाजपा दलों को साथ लाने की जरुरत के बारे में संक्षित चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के बागी विधायक ने बनाई अपनी नयी पार्टी, तीसरा मोर्चा करेंगे खड़ा

इसे भी पढ़ें: सचमुच एकजुट हो गया विपक्ष तो 2019 में नरेंद्र मोदी की हार तय

तेदेपा प्रमुख के इस मामले पर चर्चा के लिए बाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलने की संभावना है। हफ्ते भर के अंदर ही उनकी यह दिल्ली की दूसरी यात्रा है। पिछले ही हफ्ते नायडू ने कहा था कि ‘राजनीतिक बाध्यता’ गैर भाजपा दलों को भाजपा से मुकाबला करने के वास्ते तीसरा मोर्चा बनाने के लिए साथ आने को बाध्य करेगी। आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद इस साल के शुरू में राजग से अलग होने वाले पूर्व भाजपा सहयोगी नायडू ने 27 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती, जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा से भेंट की थी।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी