चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी ‘‘घर जाकर खाना बनाओ’’ टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रविवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य महिला आयोग ने सुले पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर पाटिल को नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में उनकी माफी आई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने कहा कि अपनी माफी से पाटिल ने बड़ा दिल दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अब इस मामले को तूल नहीं देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान : रुपयों के विवाद में दलित मजदूर को जंजीरों से बांधा गया, यातना दी गई

दिल्ली जाएं या कब्रगाह, लेकिन हमें ओबीसी आरक्षण दिलाएं। लोकसभा सदस्य होने के बावजूद कैसे आप कह सकती हैं कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय कैसे लेना है आपको पता नहीं है।’’ पाटिल की माफी पर सुले ने कहा, ‘‘पहले दिन से मैं उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से बच रही थी। लेकिन माफी मांग कर उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि अब इस मुद्दे को खत्म करें।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!