चंद्रकांत पाटिल ने जताया भरोसा, बोले- फडणवीस के नेतृत्व में जल्द ही बनेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नयी सरकार का गठन ‘‘बहुत जल्द’’ होगा। राज्य भाजपा कोर टीम की बैठक के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को अगली सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने अभी तक हमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के दरवाजे उनके लिए 24x7 खुले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई संदेह नहीं है कि फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बनेगी।’’

गत 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी और तब से सरकार गठन को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर खींचतान चल रही है।  राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर विजय हासिल की है।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही