Pakistani मीडिया में छाया चंद्रयान-3, न्यूज चैनलों और वेबसाइटों ने कुछ इस अंदाज में दी अपनी प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2023

जैसे ही इसरो का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिग की, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया। भारत चंद्रमा की सतह को छूने की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश भी बन गया। भारत के चंद्रमा मिशन की सफलता ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं, शीर्ष समाचार साइटों ने इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। न्यूयॉर्क टाइम्स, द गार्जियन, द वाशिंगटन पोस्ट और बीबीसी उन समाचार साइटों में से थे, जिन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की सराहना की। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी चंद्रयान 3 की सफलता को प्रमुखता से कवर किया है। उसके सभी प्रमुख न्यू चैनलों और वेब पोर्टल पर इससे जुड़ी खबरें नजर आईं। 

पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार में शुमार द डॉन ने अपनी खबर का शीर्षक रखा 'भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर  यान उतारने वाला पहला देश बन गया है'। उसने अपनी खबर में लिखा कि भारत बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास यान उतारने वाला पहला देश बन गया, जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और उसके महत्वाकांक्षी, कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। इसके साथ ही उनसे लिखा की इसकी लैंडिंग उसी क्षेत्र में रूसी यान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद और पिछले भारतीय प्रयास के आखिरी क्षण में विफल होने के चार साल बाद हुई है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून

पाकिस्तान के एक और बड़े अखबरा द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हेडलाइन दी है- चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। खबर में आगे लिखा गया है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने का यह भारत का दूसरा प्रयास था और रूस के लूना-25 मिशन के विफल होने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद आया है। जैसे ही अंतरिक्ष यान सतह पर पहुंचा, देश भर में लोग टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहे और प्रार्थना करने लगे।  2019 में, इसरो के चंद्रयान -2 मिशन ने सफलतापूर्वक एक ऑर्बिटर तैनात किया लेकिन इसका लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़ें: रेप आरोपी संदीप लामिछाने के बिना Asia Cup के लिए पाकिस्तान रवाना हुई नेपाल टीम

जियो टीवी

पाकिस्तान के बड़े टीवी चैनल जियो टीवी ने हेडलाइन दी है- भारत का चंद्रयान-3 आखिरकार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया। उसने अपनी खबर में लिखा कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुई 40 दिन की यात्रा और अंतरिक्ष दुर्घटना के इतिहास के बाद भारत का चंद्रयान-3 आखिरकार चंद्रमा पर उतर गया है। पिछले चंद्रयान मिशनों के दौरान चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ विक्रम लैंडर अंततः चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत