Chandrayaan-3 होगा गेम चेंजर, पूर्व ISRO वैज्ञानिक नंबी नारायण ने लॉन्चिंग के बाद कही बड़ी बात, जानें अन्य नेताओं ने मून मिशन पर क्या प्रतिक्रिया दी?

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हो गया है। यदि इसरो इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करता है, तो भारत उन तीन देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और हाल ही में चीन जैसी विशेष सूची में शामिल हो जाएगा, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहे हैं। चंद्रयान-3 मिशन पर पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं..आशा करते हैं कि हमारे सामने एक बहुत ही सफल मिशन होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई, उनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने ट्विट करते हुए कहा कि गौरव का क्षण, बधाई हो भारत! टीम को बधाई। इसरो चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर ये खास पल हमेशा याद रहेंगे! हर भारतीय आज बेहद गौरवान्वित है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में लिखा नया अध्याय, सफल प्रक्षेपण के बाद आया मोदी का स्पेशल मैसेज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये बहुत ही असाधारण उपलब्धि है। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को बधाई। अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए भारत की प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है और यह मिशन निस्संदेह नई खोजों और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रमुख खबरें

अनिल अंबानी को बड़ी राहत, Black Money Act केस में Bombay High Court ने लगाई दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

Japan में Jacob Elordi का एक फैन पर भड़कना वायरल! मुझे मत छुओ, ब्रो कहकर रेस्टोरेंट से निकले बाहर

Project 18 Destroyer आखिर है क्या? जिसने चीन-पाकिस्तान दोनों की उड़ा दी नींद

Afghanistan में Pakistan की एयरफोर्स ने किया हमला, भड़का तालिबान!