Chandrayaan-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में लिखा नया अध्याय, सफल प्रक्षेपण के बाद आया मोदी का स्पेशल मैसेज

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2023

भारत ने चंद्रमा पर अपना महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। अंतरिक्ष यान को भारत के सबसे भारी रॉकेट लॉन्च वाहन मार्क-III उर्फ ​​LVM3 पर चंद्रमा की यात्रा पर लॉन्च किया गया। अगस्त के अंत तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने के लिए अंतरिक्ष यान लगभग 45 दिनों में 3,84,000 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करेगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है...हम चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं देते हैं ताकि वह आने वाले दिनों में चंद्रमा की ओर सफल यात्रा कर सके।

चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। इसने हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरी है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!  

साउथ पोल पर ही क्यों उतरेगा लैंडर?

अभी तक कोई देश यहां नहीं पहुंचा है। चंद्रयान-1 मिशन के दौरान साउथ पोल में बर्फ के बारे में पता चला था। यहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती। चांद के साउथ पोल में ठंडे क्रेटर्स (गड्ढों में शुरुआती सौर प्रणाली के लुप्त जीवाश्म रिकॉर्ड मौजूद हो सकते हैं। अगर चंद्रयान-3 यहां लैंड करता है तो यह पहली बार होगा। 

प्रमुख खबरें

Satyendar Jain ने ACB कार्रवाई को Punjab चुनाव से जोड़ा, बोले- यह राजनीति है

तलाक की खबरों पर लगा पूर्णविराम! सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ वापस ली डिवोर्स पेटीशन, मैनेजर ने की पुष्टि

Raksha Bandhan 2026 पर मिनटों में लगाएं ये 5 Trending Mehndi Designs, देखें बेमिसाल Bel और Jaal पैटर्न

Manipur लिंक वाले Rocket Launcher दिल्ली में हुए नष्ट, एजेंसियों की बड़ी कामयाबी