'नाम बदलने से कुछ नहीं होता', विपक्षी दलों को सुशील मोदी का जवाब- INDIA का मुकाबला तो भारत करेगा

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अगले चुनाव में कड़ी चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखने का फैसला किया। इसके बाद इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब भाजपा की ओर से इसका जवाब दिया गया है। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता। नाम बदलने से चेहरा नहीं बदलता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंडिया का मुकाबला तो भारत करेगा। 

इसे भी पढ़ें: NDA की बैठक पर PM Modi का ट्वीट, हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है, हमें देश की प्रगति को आगे बढ़ाना है

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम होगा ‘इंडिया’

अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA)’ रखा है। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इसके सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Imran Khan को मिलते ही राहत, Pakistan के सत्ता गलियारों में आई आफत, Shehbaz Sharif और Asim Munir का BP बढ़ा

क्या मिडल ईस्ट में छिड़ेगा महायुद्ध? बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद UAE का बड़ा कदम, ईरान से सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े

Ayurveda For Monsoon: शरीर में कफ और वात संतुलित करता है सोंठ का पानी, ऐसे बढ़ाएं अपनी Immunity! जानें किन लोगों के लिए नुकासनदायक हैं?

Share Market Updates 19 August 2026 | कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, IT शेयरों में तेज़ी