कोरोना पर रणनीति में किया बदलाव, संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच में तेजी: सत्येंद्र जैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान तथा जांच अब और तेजी से की जा रही है। जैन ने पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 के नये मामले तेजी से बढ़ने को लेकर इसे संक्रमण के प्रसार की ‘‘तीसरी लहर’’ कहना अभी जल्दबाजी होगी। त्योहारों के मौसम और बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली में बुधवार को पहली बार कोविड-19 के सर्वाधिक 5,600 से अधिक मामले सामने आए थे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना से 25 और लोगों की मौत, 1979 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी में अचानक पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के नये मामले तेजी से बढ़े हैं। जैन ने कहा, ‘‘हमने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और अब हम संक्रमितव्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों की और तेजी से पहचान और जांच कर रहे हैं। इसलिए भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के पूरे परिवार, करीबी लोगों, जिनमें इस रोग के कोई लक्षण नहीं है, उनकी भी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह